मामला दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से जुड़ा है आरोप है मीडिया समूह टाइम्स नाउ नव भारत की महिला पत्रकार भावना किशोर केजरीवाल के कार्यक्रम को कवरेज करने गई थी अज्ञात कारणों से शुक्रवार दोपहर पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया उन्हे कहाँ रखा गया है इसकी कोई जानकारी परिवार या मीडिया समूह को नही दी गई गंभीर आरोप यह भी है कि पंजाब पुलिस के उच्च अधिकारी इस मामले पर बोलने के तैयार नही है और अधिकतर लोग फोन ही नही उठा रहे है, भावना किशोर वही पत्रकार हैं जो ख़ुद को दुनिया का सबसे ईमानदार नेता बताने वाले अरविंद केजरीवाल के बंगले शीश महल का खुलासा किया था यह महल आलीशान सुख सुविधाओ से भरपूर है इस साढ़े तेरह हजार स्क्वायर फीट के महल को बनाने मे लगभग 45 करोड़ का खर्च आया है केजरीवाल के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने आरोप लगाया है कि जब कोरोना काल जब लोग और दिल्ली की जनता समस्याओं से जूझ रही थी तो केजरीवाल का यह आलीशान महल तैयार हो रहा था जिसे बनवाने मे दिल्ली के कर दाताओं का पैसा लगा है , मीडिया समूह द्वारा लगातार यह सवाल उठाये जा रहे है कि महिला पत्रकार को पुरुष पुलिसकर्मीयों ने क्यो गिरफ्तार किया और किसके कहने पर यह गिरफ्तारी हुई? क्या केजरीवाल के खिलाफ ख़बर चलाने पर महिला पत्रकार को निशाना बनाया जा रहा है? और इतनी देर उसे कहाँ रखा गया है?
इसके पहले भी केजरीवाल का विरोध करने पर भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को उनके दिल्ली आवास से पंजाब पुलिस द्वारा सादे कपड़ो मे बिना दिल्ली पुलिस की अनुमति के गिरफ्तार किया गया था जिनके वाहन को हरियाणा पुलिस ने पकड़ लिया था और केजरीवाल और पंजाब पुलिस की जमकर फजीहत हुई थी ,पंजाब मे आम आदमी पार्टी की सरकार है जिसके सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ही हैं किसी राज्य मे चुनाव प्रचार या दौरे पर जाते समय केजरीवाल पर पंजाब सरकार का चार्टर्ड प्लेन व रैलियों के खर्च का इस्तेमाल कर पंजाब सरकार को अरबो चूना लगाने का भी आरोप है