वहसी हकीम ने किया नाबालिग का दुष्कर्म, 4 सहयोगियों के साथ गिरफ्तार

Thejournalist
0
उत्तरप्रदेश : मऊ जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज की गई है। जनपद न्यायालय के आदेश पर हकीम हमीदुल हक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। 
रेप , बलात्कार, दुष्कर्म, हिंसा, नाबालिग, अपहरण, हत्या, मौलाना, हकीम, rape

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गत 23 अक्टूबर को 2021 को महिला अपनी नाबालिग लड़की का इलाज कराने के लिए मऊ गई थी। जब वह अपने घर जाने के लिए वह बस का इन्तजार कर रही थी। इसी दौरान किसी ने उस महिला को बताया कि हकीम हमीदुल हक़ बहुत जानकार हैं। उससे इलाज कराने पर लड़की ठीक हो जायेगी। महिला ने सोचा कि घर जाने के बजाय हकीम को भी दिखा लिया जाय। महिला अपनी बेटी को लेकर हकीम के दवाखाने पर पहुंची महिला का कहना है कि जब वह हकीम के यहां पर गई तो वहां पर कुछ लोग पहले से बैठे हुए थे। कुछ देर बाद हकीम ने बुलाकर मर्ज के बारे में पूछा और फिर बच्ची को एक कमरे में ले गए। हकीम ने कहा इस पर शैतान का साया है कुछ देर बाद बच्ची के चीखने की आवाज आई मगर कमरे के बाहर बैठे हुए लोगों ने महिला को अन्दर नहीं जाने दिया। और कहा कि शैतान परेशान कर रहा है अभी सबठीक हो जायेगा कुछ देर बाद सभी लोग बारी बारी से कमरे मे गये जब बच्ची को कमरे से बाहर निकाल दिया गया। तो उसे कहा गया कि यह बात वह किसी को ना बताये, महिला का कहना है कि शैतानी ताकत का डर दिखाकर हकीम ने उनकी बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद किसी को घटना की जानकारी देने पर हकीम ने जान से मारने की भी धमकी दी। पुलिस ने महिला की तहरीर पर एफआईआर दर्ज नहीं किया था। तब महिला ने न्यायालय में अर्जी दी। न्यायालय के आदेश पर मऊ जनपद के थाना घोसी में हमीदुल हक, आसिफ, आफताब एवं शकील आजम के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();