अयोध्या : गंगा दशहरे पर हिंदू संगठन भगवा फोर्स की तरफ से प्रदेश संगठन मंत्री राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में महा शंखनाद सभा का आयोजन भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या मे सरयू तट राम की पौड़ी पर आयोजित किया गया जिसमे राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवा फोर्स रजीत कुमार पाण्डेय भी मौजूद रहे, जिनका अयोध्या आगमन पर स्वागत व जिले के पदाधिकारियों से परिचय भी प्रदेश संगठन मंत्री द्वारा कराया गया
![]() |
राम की पैड़ी, ayodhya |
प्रदेश संगठन मंत्री भगवा फोर्स राजेश कुमार पाण्डेय व प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश महर्षि पाण्डेय ने शंखनाद करवाकर बैठक की शुरुआत की, बैठक को संबोधित करते हुए श्री पाण्डेय ने कहा "आज गंगा दशहरे के शुभ अवसर पर हम भगवान श्री राम के पावन धाम मे एकत्र हुए इसका एकमात्र उद्देश्य हमारे धर्म सत्य सनातन धर्म की रक्षा व उनके मानने वाले प्रत्येक सनातनी की सुरक्षा से है हम शपथ लेते है कि अपने जीवन के आखिरी क्षण तक अपने धर्म और उसके विचारों की रक्षा करते रहेंगे, लगातार वर्षों से हमारे धर्म पर एक विशेष वर्ग के कुत्सित मानसिकता वाले अत्याचारियो द्वारा लगातार प्रहार हो रहे है उसके लिए एक सामाजिक जन जागरूकता आंदोलन की आवश्कता है "
राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजीत पाण्डेय ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि " भगवा फोर्स का गठन का पूर्ण उद्देश्य सनातन धर्म की रक्षा, गौ सेवा, नदियों का सरक्षण, पुराने जर्जर , उपेक्षित मंदिरों का पुनर्स्थापन् है आज गंगा दशहरे के दिन देश के 5 राज्यो व प्रदेश के 40 जिलों में शंखनाद सभा व रैली का आयोजन किया गया है ये शंखनाद उन मैलेक्छो के खिलाफ है जो हमारे धर्म को लगातार बदनाम कर रहे है हमारे आराध्य देवी देवताओं पर अपमान जनक टिप्पड़ी करते है और हमारी धार्मिक भावनाओ पर आघात करते है हम देश भर मे अपने कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियों से ऐसे लोगों के खिलाफ़ कानूनी कार्यवाही की मांग व ऐसे विषयों पर जागरूक करने का आवाहन करते है
सभा मे प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश महर्षि पाण्डेय मंडल प्रभारी अयोध्या मनोज मिश्र, अयोध्या मंडल अध्यक्ष सुजीत कुमार माझी, दिनेश मौर्य मंडल उपाध्यक्ष, अविनाश चंद्र तिवारी मंडल उपाध्यक्ष , रामाश्रीत श्रीवास्तव जिला संगठन मंत्री अयोध्या, अमित मिश्रा जिला उपाध्यक्ष , सहित 2 दर्जन से अधिक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे