मेराज खान मैकेनिक ने महिला का बलात्कार करने का किया प्रयास ,विरोध करने पर चाकू घोपकर आतें निकाल लीं

Thejournalist
0

UP:  मुरादाबाद जनपद के महानगर में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है यहां इलेक्ट्रॉनिक सामान बनाने के बहाने घर में घुसे मैकेनिक ने अकेली महिला से बलात्कार करने की कोशिश की विरोध करने पर आरोपी ने महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर हालात में महिला को इलाज के लिए  प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है महिला के पड़ोसियों की मदद से आरोपी मैकेनिक मेराज खान  को चाकू समेत पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है


https://www.thejournalist.gq/
प्रतीकात्मक चित्र साभार ~ Google.com

 आरोपी करता है मैकेनिक का काम 

जानकारी के अनुसार, मुगलपुरा थाना क्षेत्र के बरबलान मोहल्ले की रहने वाली महिला का पति एक फर्म में काम करता है। 5 दिन पहले उसका फ्रिज खराब हो गया। ऐसे में महिला ने लालबाग में रहने वाले मैकेनिक मेराज खान को बुलाया। उसने फ्रिज ठीक कर दिया। लेकिन इसके दूसरे दिन महिला ने मेराज को बताया कि फ्रिज अभी भी ठीक नहीं हुआ है। तब मेराज दूसरे दिन भी महिला के घर गया और फ्रिज ठीक करने के बाद वहां से चला गया


निशाना बनाने के लिए ढूढा मौका

तीन दिन बाद शनिवार की शाम करीब 4 बजे मेराज फिर से महिला के घर पहुंचा उसने महिला से कहा कि उनकी वाशिंग मशीन भी खराब है, उसे बेच दें इस बीच महिला कमरे में चली गई तब तक मेराज ने घर का मेन दरवाजा भीतर से बंद कर महिला के कमरे में घुस गया। इसके बाद आरोपी मेराज खान ने चाकू के बल पर महिला से रेप करने की कोशिश की


महिला ने जब विरोध किया तो मेराज ने चाकू से हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर पड़ोसी महिला के दरवाजे पर जमा हो गए। उन्होंने मेराज को मौके से पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी मेराज गिरफ्तार कर लिया। उधर, खून से लथपथ महिला को तत्काल जिला  अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार बाद चिकित्सकों ने महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया महिला की हालत नाजुक बनी हुई थी।


पूछताछ में गुनाह किया क़ुबूल 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी व एसपी सिटी अमित कुमार आनंद मौके पर पहुंचे। घटनास्थल के निरीक्षण बाद दोनों अधिकारियों ने आरोपित से पूछताछ की। पूछताछ में मेराज ने गुनाह कबूल कर लिया। महिला के पति की तहरीर पर उसके खिलाफ छेड़छाड़ व हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया गया

वहीं, एसपी सिटी अमित कुमार आनंद ने बताया कि इलेक्ट्रानिक सामान के मैकेनिक ने घर में अकेली महिला से छेड़छाड़ की कोशिश की। विरोध पर चाकू से प्रहार कर दिया। महिला का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। आरोपित गिरफ्तार कर लिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();